देहरादून प्रशासन की संवेदनशील पहल: विधवा को कर्ज से राहत, बेटी की शिक्षा फिर शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत दी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर बैंक से समन्वय कर उनका पुराना ऋण वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के तहत समाप्त कराया गया और एनओसी जारी कराई गई।
क्षमा परवीन ने वर्ष 2014 में बेटी की शादी के लिए ऋण लिया था, लेकिन उसी साल पति और 2020 में बेटी की मृत्यु के बाद वे कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गईं। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शेष 33 हजार रुपये भी जमा करवा दिए।
साथ ही, उनकी छोटी बेटी की पढ़ाई “नंदा-सुनंदा योजना” से दोबारा शुरू कराई गई और नातिन का आरटीई के तहत स्कूल में दाखिला कराया गया।
जिला प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
