देहरादून में छात्र गुटों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन आरोपी हिरासत में। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260324_094721.jpg

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली।
मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है, जहाँ 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इस घटना में 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतक दिव्यांशु जाटराना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था और वर्तमान में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह हिंसक झगड़ा हुआ।
परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों—युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा—को हिरासत में ले लिया है। ये तीनों आरोपी भी उसी संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed