धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह का किया भव्य स्वागत, विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर रहेगा फोकस। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260321-WA0008.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और एयरपोर्ट परिसर में विशेष चहल-पहल देखी गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
यह दौरा उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed