उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 30 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिले। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Dhan-Singh-Rawat-Dhanooo-1.jpg

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 30 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उनकी तैनाती को मंजूरी दे दी है।
ये सभी चिकित्सक पीजी कोर्स पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे हैं और इन्हें विभिन्न जिलों में उनकी विशेषज्ञता के अनुसार तैनात किया गया है। इससे खासकर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
सरकार का लक्ष्य हर चिकित्सा इकाई में विशेषज्ञ उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए विशेषज्ञों की तैनाती से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed