सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास खंडहर में महिला का शव मिलने से सनसनी, ओवरडोज़ या हत्या? जांच में जुटी पुलिस। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260316_162551.jpg

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खंडहरनुमा मकान से करीब 35 साल की महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिवार उसे लगातार तलाश रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसका अंत इस तरह होगा। महिला का पति ऑटो चालक है और उनके घर में 3-4 साल का एक छोटा बच्चा भी है।
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से नशे की लत से जूझ रही थी। कुछ समय पहले उसे नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में वह फिर नशे की गिरफ्त में आ गई। पुलिस को महिला के हाथों पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं, जिससे ओवरडोज़ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।
फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं परिजनों ने इलाके में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed