उत्तरकाशी में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने युवाओं को दिए पांच लाख, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी को निजी सहयोग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260927_185453.jpg

उत्तरकाशी। भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रशिक्षण दे रही गंगोत्री फिजिकल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे।
उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बालक-बालिकाओं से संवाद कर उनकी तैयारियों और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। युवाओं की मेहनत, अनुशासन और एकेडमी की गतिविधियों से प्रभावित होकर मंत्री ने अपने निजी स्तर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जो महज चार घंटे में गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। इसकी पुष्टि अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह पंवार ने की।
मंत्री बहुगुणा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीमांत जिले के युवाओं में प्रतिभा और जज्बे की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने एकेडमी के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह पंवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद निजी जीवन तक सीमित रहने के बजाय उन्होंने युवाओं के भविष्य को संवारने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर करीब 380 युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे उनके परिश्रम के साथ-साथ एकेडमी का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, प्रदेश समिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, दर्जाधारी मंत्री प्रताप पंवार, भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, महावीर नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने दिए पांच लाख
उत्तरकाशी गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सेना एवं सुरक्षा बलों की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच हुए संवाद और उनकी कड़ी मेहनत से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निजी स्तर पर पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
घोषणा के महज चार घंटे में यह राशि एकेडमी के खाते में ट्रांसफर हो गई। एकेडमी के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह पंवार ने मंत्री सौरभ बहुगुणा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। युवाओं ने भी मंत्री से संवाद कर अपनी तैयारियों और अनुभव साझा किए।
एकेडमी के अध्यक्ष पंवार ने कहा कि युवाओं की मेहनत से प्रभावित होकर मंत्री द्वारा निजी संसाधनों से दिया गया पांच लाख रुपये का सहयोग एकेडमी के प्रशिक्षण कार्यों को मजबूती देगा। इस सहयोग से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण तथा भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रताप रावत का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रताप रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed