देहरादून में एलपीजी संकट: 341 शिकायतें, कंट्रोल रूम सक्रिय; 67 हजार सिलेंडर का बैकलॉग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260315-WA0013.jpg

देहरादून जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शाम 5 बजे तक गैस आपूर्ति से जुड़ी 341 शिकायतें दर्ज हुईं। कंट्रोल रूम में खाद्य पूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि लगातार शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
आज जिले में लगभग 29,120 घरेलू और 69 व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई, जबकि करीब 67 हजार घरेलू सिलेंडर का बैकलॉग है। 1 मार्च से अब तक 1,91,548 घरेलू और 15,336 व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में 31,807 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन की टीमों ने 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और डोईवाला में एक एफआईआर दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में अगली बुकिंग 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed