सीएम धामी ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260315-WA0036.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं, उनका समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास की योजनाएं पहुंचें और हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें सड़क सुधार, सिंचाई व्यवस्था, रोजगार के अवसर और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed