सीएम धामी नेभराड़ी-देवी-से,प्रदेश-की-समृद्धि-की-प्रार्थना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260312-WA0005.jpg

आज प्रातःकाल भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित भराड़ी देवी मंदिर में दर्शन कर माँ के श्रीचरणों में नमन किया। माँ भराड़ी देवी से प्रदेश की देवतुल्य जनता के सुख–समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। माँ की असीम कृपा से हमारा देवभूमि उत्तराखण्ड सदैव शांति, समृद्धि और विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही कामना है।
माँ भराड़ी देवी की पावन धरा पर उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई। यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी है। माँ से प्रार्थना है कि वे समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उत्तराखण्ड को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *