भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, क्षेत्र में उत्साह का माहौल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260308-WA0049.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भराड़ीसैंण गैरसैंण आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी अपेक्षाएं और सुझाव रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed