“धामी सरकार का संतुलन बजट: विकास का नया रोडमैप। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260309-WA0073.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री Pushkar Singh Dhami ने जो बजट पेश किया है, उसमें विकास का अनूठा मॉडल “संतुलन (SANTULAN)” सामने रखा गया है।
इस मॉडल के आठ मूल मंत्र हैं, जो राज्य के संतुलित विकास की दिशा तय करते हैं।
S – समावेशी विकास
सामाजिक सुरक्षा पेंशन, Atal Ayushman Uttarakhand Yojana, आंगनबाड़ी पोषण योजना और महिलाओं-बच्चों के कल्याण के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
A – आत्मनिर्भर उत्तराखंड
मिशन एप्पल, ट्राउट मछली पालन, कीवी-ड्रैगन फ्रूट जैसे उच्च मूल्य फलों के उत्पादन, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के लिए बजट रखा गया है।
N – नई सोच
शिक्षा, छात्रवृत्ति, ई-लाइब्रेरी, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा और AI जैसी नई तकनीकों के विकास पर जोर दिया गया है।
T – तीव्र विकास
सड़कों के निर्माण, Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, गड्ढा मुक्त सड़क अभियान और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए बड़ा बजट रखा गया है।
U – उन्नत गांव और शहर
ग्रामीण विकास, नगर निकायों, पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय अवसंरचना के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
L – लोक सहभागिता
आईटी सुदृढ़ीकरण, डेटा सेंटर और एआई मिशन के माध्यम से जनता की भागीदारी बढ़ाने की पहल की गई है।
A – आर्थिक शक्ति
इंडस्ट्री, स्टार्टअप, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर है।
N – न्यायपूर्ण व्यवस्था
पुलिस आवास, आपदा प्रबंधन, न्यायिक ढांचे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।
कुल मिलाकर, यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और न्यायपूर्ण व्यवस्था के साथ उत्तराखंड को नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed