कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार, आरोप सत्य निकले तो राजनीतिक से दे दूंगा इस्तीफा । UK24X7LIVENEWS
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई । उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की नीति रही है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता इसलिए सभी बूथों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वही जनता के बीच केंद्र और राज्य की 5 साल की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को ले जाया जाएगा ..
पत्रकारों से वार्ता करते हुए गणेश जोशी कहा कि पिछले 5 सालों में भाजपा की प्रदेश सरकार ने लगातार विकास की ओर काम किया है वहीं केंद्र के द्वारा भी प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ों रुपए की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार उनसे पूछ रहा है कि उनके द्वारा काम क्या किए गए उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास के लिए उन्होंने मसूरी पेयजल हेतु 144 करोड़ की पेयजल योजना, पार्किंग का निर्माण, टाउन हॉल आदि जैसे कई विकास के काम किए गए हैं परंतु कांग्रेस के नेताओं को यह कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहती हैं तो वह सुनना बंद कर देती है और जब सत्ता से बाहर रहती है तो उनको दिखाई देना बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनने जा रही है साथ ही कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है और ऐसे में कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कांग्रेस कुछ भी कर ले कुछ होने वाला नहीं है।
गणेश जोशी ने कहा कि जिस तरीके से लोग उन पर खनन और भू माफियाओं को संरक्षण देने की बात कर रहे हैं अगर वह साबित कर लेंगे तो वह राजनीति से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी खनन या शराब माफिया को संरक्षण देने का काम नहीं किया है उन्होंने हमेशा गरीबों के हितों के साथ मसूरी के विकास के लिए काम किया है।
गणेश जोशी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सैनिकों की विरोधी रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहां करते थे और यही कांग्रेस आज जनरल बिपिन रावत की तस्वीरों को मंचो पर लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। साथ ही कहा की हरीश रावत ने तो हद ही कर दी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा की चुक का ठीकरा बीएसएफ के जवानों पर ही फोड डाला। और इसका जवाब आने वाले समय में देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को देने जा रही है।
✍️ सुनील सोनकर
