देहरादून में सख्त-संवेदनशील पुलिसिंग का संदेश: नए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक अव्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सख्त और संवेदनशील पुलिसिंग के संकेत दिए हैं।
हरिद्वार से स्थानांतरित होकर देहरादून पहुंचे एसएसपी ने पदभार संभालते ही स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रभावी गश्त, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय से ‘फियर फैक्टर’ को खत्म किया जाएगा।
महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान और ट्रैफिक सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने नागरिकों और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि देहरादून को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।
