कोर ग्रुप बैठक में जेपी नड्डा ने सरकार-संगठन समन्वय पर दिया बल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260214-WA0097.jpg

कोर ग्रुप बैठक में जेपी नड्डा ने सरकार-संगठन समन्वय पर दिया बल
धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना, 2027 मिशन के लिए जुटने का आह्वान
देहरादून। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार की सराहना की और 2027 के चुनाव मिशन को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।
मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी चुनावों में बड़ी जीत के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में तीन प्रमुख बिंदुओं पर फोकस किया गया—सरकार-संगठन समन्वय को मजबूत करना, बूथ स्तर तक उपलब्धियों को पहुंचाना और संगठनात्मक ढांचे का विस्तार। 17 फरवरी से प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत होगी तथा बूथ और मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही, सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed