आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने एमडीडीए की पहली समीक्षा बैठक ली, योजनाओं में तेजी के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260121-WA0069.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत आवास एवं नगर विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण के बाद मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण,एमडीडीए की पहली समीक्षा बैठक ली। सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।
डॉ. कुमार ने पार्किंग, आवासीय योजनाओं, बाजार पुनर्विकास और पार्कों के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन और निवेशकों को राहत मिल सके।
आवास सचिव ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही और पार्कों में गंदगी फैलाने वालों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, लंबित मास्टर प्लान और लैंड पूलिंग नीति पर विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी से अमल करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed