आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सरकार सख्त, सभी विभाग बनाएंगे कार्ययोजना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260121-WA0066.jpg

देहरादून,सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी विभागों को बिल्ड बैक बेटर के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सेंडई फ्रेमवर्क 2015–2030 के तहत विभागीय प्रगति की समीक्षा की।
सुमन ने कहा कि सेंडई फ्रेमवर्क का उद्देश्य आपदाओं से होने वाली जनहानि, आर्थिक क्षति और बुनियादी अवसंरचनाओं को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर अपना एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभाग को अपनी विभागीय आपदा प्रबंधन योजना तैयार करनी होगी तथा विभागों में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की स्थापना अनिवार्य की जाएगी। साथ ही, विकास योजनाओं में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को शामिल करते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में बिल्ड बैक बेटर की अवधारणा अपनाई जाएगी।
बैठक में सेंडई फ्रेमवर्क की चारों प्राथमिकताओं—आपदा जोखिम की समझ, जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ करना, जोखिम न्यूनीकरण में निवेश और आपदा के प्रति तैयारी एवं प्रभावी प्रतिक्रिया—पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed