उत्तराखंड में भूमि विवाद निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260115_170849.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए व्यापक और सघन अभियान चलाया जाए और एक माह के भीतर इनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा, उन्होंने मुख्य सचिव को हर सप्ताह इस अभियान की प्रगति की समीक्षा करने को कहा है, ताकि तय समय-सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। आवश्यकता पड़ने पर तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed