उत्तराखंड ने NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260115_170849.jpg

उत्तराखंड ने NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – 2024) में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश की उद्योग-समर्थक नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और मजबूत बुनियादी ढांचे का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में निर्णायक कदम है और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में मजबूती से स्थापित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को विकास, निवेश और निर्यात के नए शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस उपलब्धि से प्रदेश का मनोबल बढ़ेगा और निवेशकों का विश्वास भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed