डीएम ने नारी निकेतन का औचक निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह और शिशु सदन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवास, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की तथा महिलाओं और बच्चों से उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने सभी को गर्म कपड़े और मिठाई वितरित की। नारी निकेतन में 173 महिलाएं, बालिका निकेतन में 19 और बाल गृह व शिशु सदन में 23 बच्चे रह रहे हैं, जिन्हें विशेष देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डीएम ने बताया कि डोरमैट्री भवन लगभग तैयार है और जल्द समर्पित किया जाएगा। बालिका निकेतन में खेल मैदान, शिशु निकेतन में ऑयल हीटर लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड, दो नर्स, और डॉक्टर के नियमित विजिट सुनिश्चित करने को कहा।
आरबीएसके टीम को बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और आधार कार्ड बनाने के लिए 11 मोबाइल फोन व सिम स्वीकृत किए गए। निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि संस्थानों की सुविधाओं में और सुधार हो सके।
