गांव-की-मिट्टी-की-सौंधी-खुशबू-और-जड़ों-से-फिर-एक-भावुक-मुलाकात। Uttarakhand 24×7 Live news
गांव की मिट्टी की सौंधी खुशबू, घर की चौखट पर रखी पुरानी लकड़ियों की गर्माहट और खेतों में लहलहाती फसलों की सरसराहट ने मानो वर्षों पुराने रिश्तों को फिर से नया कर दिया। जिन रास्तों पर कभी नंगे पांव दौड़ा करता था, आज उन्हीं रास्तों ने मुझे फिर से उसी मासूमियत और अपनत्व की याद दिला दी।
मां के साथ बिताया यह समय मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं। मां की आंखों में अपने गांव को देखकर जो चमक थी, वह मुझे भीतर तक छू गई। उन्हीं की सीख और आशीर्वाद ने हमेशा मेरा संबल बनकर मुझे सही मार्ग दिखाया है।
गांव के लोगों की सरलता, उनका निश्छल स्नेह और अपनापन मुझे यह याद दिलाता है कि चाहे कितना भी आगे बढ़ जाऊं, मेरी असली ताकत मेरी अपनी मिट्टी और अपने लोग ही हैं। गांव की हर मुस्कान, हर शुभेच्छा मेरे लिए एक नई ऊर्जा लेकर आई है, जो मुझे अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित करती है।
