उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को हटाकर गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गणेश गोदियाल इससे पहले भी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गणेश गोदयाल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदयाल ने देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के समय में जो भी आधुनिक संसाधन है उनके जरिए भाजपा मजबूत हुई है और उसी के सहारे चुनावो में जीत हासिल करना चाहती है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अब उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे।
