उत्तराखंड स्थापना दिवस विशेष सत्र: राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, सीएम धामी ने जताया आभार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251103-WA0026.jpg

उत्तराखंड राज्य स्थापना के अवसर पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, जिसको लेकर देहरादून विधानसभा में 2 दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा को
संबोधित किया, विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति के संबोधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड वासियों की ओर से धन्यवाद और आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य गठन आंदोलन के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विशेष सत्र को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तराखंड की धरती को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का आगमन न सिर्फ एक सम्मान है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक भी है कि देश के सर्वोच्च पद से उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह और विश्वास झलकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने उद्बोधन में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने राज्य की संभावनाओं को और सशक्त दिशा देने के लिए प्रेरक सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों का आभार जताया और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश ने एक नई परिपाटी शुरू की और भारतीय जनता पार्टी को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed