मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई सर्वेक्षण रद्द, एयरपोर्ट और स्टेट गेस्ट हाउस में कर रहे समीक्षा बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून: मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई सर्वेक्षण रद्द, एयरपोर्ट और स्टेट गेस्ट हाउस में कर रहे समीक्षा बैठक
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज प्रस्तावित हवाई सर्वेक्षण स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री देहरादून पहुंचने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने SDRF, NDRF, ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है और मौजूदा ज़मीनी हालात पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय और तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावितों को शीघ्रतम सहायता पहुँचाई जा सके। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “प्राकृतिक आपदा के इस संकट में हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक पहुँच ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मौजूद हैं और राज्य सरकार की तैयारियों और राहत कार्यों की जानकारी साझा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की यह तत्परता और सक्रिय भागीदारी प्रदेशवासियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
