पीएम के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर निरीक्षण सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250910-WA0078.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर निरीक्षण
कल प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन के दृष्टिगत, उनके हवाई सर्वेक्षण एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारियों का आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण समर्पण एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि प्रधानमंत्री की यात्रा सुचारू एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सके।
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह एवं संवेदनशीलता सदैव स्पष्ट रही है। प्राकृतिक आपदाओं के इस चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने राज्य को हरसंभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया है।
उनके नेतृत्व में उत्तराखंड को न केवल त्वरित राहत मिली है, बल्कि दीर्घकालिक पुनर्निर्माण एवं विकास की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए गए हैं।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्यवासियों के लिए आशा और संबल का संदेश लेकर आएगी, और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास कार्यों को और अधिक गति एवं दिशा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed