सीएम धामी ने की अमृतसर द्वारा आयोजित कीर्तन नगर में की सहभागिता। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250909-WA0122.jpg

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी, अमृतसर द्वारा आयोजित भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरू ग्रन्थ साहिब का आशीर्वाद लिया और संगत को संबोधित करते हुए सिख गुरुओं के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान केवल एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह हमें समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया।
नगर कीर्तन में शामिल होकर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और भाईचारे का संदेश देने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विकास की बड़ी तस्वीर पेश करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड में अब तक 3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें से 1 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। अरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप जैसी परियोजनाएँ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही हैं। साथ ही समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर सरकार ने सुधारों की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed