सीएम धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किया मतदान लोगों से की वोट डालने की अपील। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20250724_182659

राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सीमांत खटीमा के नगला तराई पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता विष्ना देवी के साथ अपने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से खटीमा के एक निजी पब्लिक स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां एकत्रित कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत से मुख्यमंत्री कार के माध्यम से अपने पैतृक गांव नगला तराई पहुंचे और अपनी माता विष्ना देवी के साथ अपने बूथ पर जाकर पंचायत चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम जनमानस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ लगी हुई है। आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की ग्राम पंचायते सशक्त हो रही हैं जिससे कि सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है। यह मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है सभी को बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed