सीएम धामी के आदेश पर कांवड़ यात्रा मोबाइल एप का निर्माण। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के अनुपालन में कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुन्दर और पर्यावरणीय अनुकूल बनाने के लिए विशेष पहल की गई है। जिसके अन्तर्गत कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओ को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही जिला प्रशासन के स्तर से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए कम समय में ही कांवड़ यात्रा मोबाइल एप का निर्माण भी किया गया है।
देश के कई क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुॅचने वाले शिव भक्तों के लिए यात्रा मार्ग और कांवड़ मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन ने
पेयजल, शौचालय, स्नान, सफाई
चिकित्सा सुविधा, विद्युत प्रकाश
की व्यवस्थाओं की कांवड़ियों के द्वारा न सिर्फ प्रशंसा की जा रही
है बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन
के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल स्वयं क्षेत्रों का लगातार औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परख के साथ ही विभिन्न माध्यमों से भी यात्रा मार्ग पर संचालित गतिविधियों पर पैनी नज़र रखते हुए पल-पल की
लगातर मॉनिटरिंग कर रहे हैं I यात्रा की व्यवस्थाओं पर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा का धार्मिक, आध्यत्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत ही महत्व है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने और यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इन्तजाम किये हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और जन-मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रटों के साथ ही सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और यदि फिर भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका बहुत ही कम समय में त्वरित गति से समाधान किया जा सके।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू
रूप से संचालित करने के लिए तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरो, ड्रोन के माध्यम से 24*7 लगातार मोनीटरिंग की जा रही है। मेले के दौरान मोनीटरिंग के लिए सीसीआर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की तैनाती की गई है।
कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में नगर निगम 1650 पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही 10 मुख्य सफाई निरीक्षकों की तैनाती की गई है जोकि प्रतिदिन 24*7 के आधार पर दिन-रात सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं। नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता के लिए 215 डस्टबिन लगाए गए हैं और कूड़े के उचित निस्तारण के लिए 90 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 180 टिनशैड शौचालय, 58 सार्वजनिक शौचालय, 08 स्मार्ट टायलेट, 40 मोबाइल टायलेट और 120 एफआरपी शौचालय एफआरपी शौचालय ऐंसे शौचालय होते हैं जोकि स्वच्छता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन्हें उच्च स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने और आरामदायक और कार्यात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान जिला पंचायत द्वारा 19 स्थायी शौचालयों 7 चैंजिंग रूम और 6 अस्थायी शौचालय, 7 अस्थायी चैंजिंग रूम संचालित किये जा रहे हैं।
कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मेला क्षेत्र में 29 अस्थायी चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 89 चिकित्सकों, 117 फार्मेसिस्टों, और 150 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है और समस्त मेला क्षेत्र में निजि और सरकारी कुल 66 एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा दिन-रात चलने वाली कांवड़ यात्रा मार्गो और पार्किंग स्थलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से प्रकाश और लाइट की व्यवस्था के लिए कई आवश्यकता वाले क्षेत्रों में 100 जनरेटर के साथ ही 7500 स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की गई है।
