दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए उत्तराखंड सरकार ने एजेंडा तैयार किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250519-WA0051

दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए उत्तराखंड सरकार ने एजेंडा तैयार कर लिया है। नई दिल्ली में 24 मई को नीति आयोग की बैठक होगी। दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा पर्यावरण का मुद्दा भी उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर लिया है, माना जा रहा है कि 16वे वित्त आयोग के सम्मुख उत्तराखंड के जिन महत्वपूर्ण पहलुओं को रखा गया था, करीब – करीब उन्हीं मुद्दों को मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक के दौरान चर्चा कर सकते हैं, खास तौर पर वह पर्यावरणीय
सेवाओं के एवज में हिमालय राज्य को ग्रीन बोनस दिए जाने की एक बार फिर दोहरा सकते हैं। पर्यावरण से जुड़े दूसरा अहम मुद्दा उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाओं से भी जुड़ा है। जिसे पीएम से लेकर जल संसाधन मंत्रालय के समक्ष मुख्यमंत्री पहले ही उठा चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य में तीर्थाटन और पर्यटन के लिए प्रत्येक साल करीब 8 करोड़ की आबादी के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाने की मांग कर सकते हैं। वह राज्य में प्रस्तावित अर्ध कुंभ और नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन और प्रबंधन के संबंध में केंद्रीय सहयोग का अनुरोध भी कर सकते हैं गौरतलब है कि पिछले साल हुई 9वी बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने हिमालय राज्यों को विशिष्ट भौगोलिक, सांस्कृतिक सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर सेक्टर में विशेष महत्व देने का विषय उठाया था। अब देखना होगा कि उत्तराखंड के चौमुखी विकास से जुड़े धामी सरकार के नीति आयोग में उठाए जाने वाले एजेंट का वास्तविक स्वरूप आखिर कैसा होगा ? इसकी वास्तविक तस्वीर तो 24 तारीख को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक के दौरान है उजागर हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed