मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा आपदा सचिव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250424-WA0082

उत्तराखंड में आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियों को जांचने और परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा संयुक्त रूप से एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक ड्रिल में भूकंप, लैंडस्लाइड, बादल फटने को लेकर और चारधाम यात्रा को की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन का पूर्वांभ्यास किया गया। इससे पहले विगत दिवस अधिकारियों ने टेबल टॉक एक्सरसाइज के दौरान खराब मौसम, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, अग्निकांड, हिमस्खलन, बर्फबारी, भारी वर्षा, हेलीकॉप्टर और रोड एक्सीडेंट, भगदड़ आदि आपदाओं के दौरान विभागों को आपास में समन्वय बनाने को कहा। आपस में बेहतर समन्वय से ही नुकसान को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed