चारधाम यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बड़ी बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news
चारधाम यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित होने जा रही मॉक ड्रिल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आलाधिकारी मौजूद रहे। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य सैयद अता हसनैन ने बताया कि चारधाम यात्रा केंद्रीय गृह मंत्रालय के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रियों के दर्शन से लेकर सुरक्षा और उनको मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया है। वहीं मॉक ड्रिल में 7 जिलों में 15 क्षेत्रों में विभिन्न यात्रा की विभिन्न चुनौतियां जैसे भूकंप, लैंडस्लाइड, अतिवृष्टि, बादल फटना जैसे आपदा से निपटने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद सुमन ने बताया कि चारधाम यात्रा से सीधे जुड़े विभागों और जिला प्रशासन के साथ टेबल टॉप किया जा रहा है, जिससे आपदा के दौरान सभी विभागों में समन्वय बन सके।
