मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे भाजपा प्रदेश मुख्यालय, कार्यशाला में हुए शामिल । Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250418-WA0076

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद अब उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए कानून से गरीबों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नए कानून का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करना है, वक्फ अधिनियम 1995 मुसलमानों को दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन को नियंत्रित करता है। केंद्र सरकार गरीब मुसलमानों के हक में अधिनियम में बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में इस कानून की बारीकियों और उससे गरीब मुस्लिमों, पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ पर चर्चा हुई। साथ ही आने वाले दिनों में किस तरह कार्यकर्ताओं को मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच इसकी सही जानकारी साझा करनी है, उसके सम्बन्ध में कार्ययोजना भी बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed