केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन करवा सकते है पूजा। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में जो लोग बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए एक बड़ी पहल की गई है। ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में इच्छुक श्रद्धालु अपने नाम से इन दोनों धामों में पूजा अर्चना करवा सकते हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा की सुविधा शुरू होने के बाद से साल दर साल ऑनलाइन पूजा करवा कर पुण्य प्राप्ति करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ऑनलाइन पूजा कराए जाने से संबंधित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में जो श्रद्धालु घर बैठे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में अपने नाम से पूजा करवाना चाहते हैं वह श्रद्धालु बद्री केदार मंदिर समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। ऑनलाइन पूजा करवाने वाले लोगों के नाम से न सिर्फ पूजा की जाती है बल्कि उन श्रद्धालुओं को उनके एड्रेस पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का प्रसाद भी भेजा जाता है।
