राजधानी देहरादून में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं में शिरकत की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। फिलहाल राज्य में संगठन के मंडल स्तर के चुनाव चल रहे है इसके बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे और बाद में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होंगे। भविष्य में संगठन मजबूत बने और सभी वर्गों को योगदान संगठन में हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपना मार्गदर्शन दिया है। राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने है और 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
