सीएम धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Uttarakhand 24×7 Live news
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिवालय देहरादून में भी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की उपस्थिति में भी सभी अधिकारियों ने 02 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए पूर्वाह्न 11ः00 बजे सभी जनपदों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
