गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून
गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये उत्तराखण्ड की ‘‘साहसिक खेल‘‘ पर आधारित झांकी का किया गया चयन
उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान- सीएम पुष्कर सिंह धामी
झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग
हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी
गणतंत्र दिवस परेड में अब तक शामिल उत्तराखंड की झांकियां
वर्ष 2003 – फुलदेई
वर्ष 2005 – नंदा राजजात
वर्ष 2006 – फूलों की घाटी
वर्ष 2007 – कार्बेट नेशनल पार्क
वर्ष 2009 – साहसिक पर्यटन
वर्ष 2010 – कुम्भ मेला हरिद्वार
वर्ष 2014 – जड़ी बूटी
वर्ष 2015 – केदारनाथ
वर्ष 2016 – रम्माण
वर्ष 2018 – ग्रामीण पर्यटन
वर्ष 2019 – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
वर्ष 2021 – केदारखण्ड (तृतीय स्थान प्राप्त)
वर्ष 2022 – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड
वर्ष 2023 – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)
वर्ष 2024 में भारत पर्व के लिये विकसित उत्तराखण्ड झांकी का प्रदर्शन लाल किले पर किया गया था
