शहरी विकास मंत्री ने की नैनीताल के विकास कार्यों की समीक्षा। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल लगातार राज्य में विकास से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे है अलग अलग जिलों की समीक्षा मंत्री के द्वारा की जा रही है इसी कड़ी में आज देहरादून स्थित विधानसभा में नैनीताल नगर ज़िला विकास प्राधिकरण में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विभागीय बैठके की जा रही है और बेहतर काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे है प्राधिकरण का कार्य नियोजित विकास करना है ताकि आने वाले समय में किसी को कोई परेशानी ना हो उन्होंने नैनीताल में हो रहे कई विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
