बढ़ते सड़क एक्सीडेंट के मामलों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20241116-WA0051

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन जरूर करें। आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संजीदगी दिखाई है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ-साथ ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने मदिरा की दुकानों और पब और बार को नियमों के तहत और तय समय पर ही खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आदेश का पालन नहीं करेंगे तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed