बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व आज 1 नवंबर शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। Uttarakhand 24×7 Live news
बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व आज 1 नवंबर शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास से
मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया है बदरीनाथ धाम में शाम पांच बजे पश्चात प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन शुरू हो गया है साथ ही कुबेर जी की पूजा-अर्चना भगवान बदरीविशाल के खजाने की पूजा-अर्चना की जा रहीं हैं। केदारनाथ धाम में श्री गणेश पूजन और मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय दीपावली के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम में पूजा – अर्चना में शामिल हुए हैं । दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने है।आज दीपावली के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा के अलावा मंदिर गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर में लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति और हक-हकूकधारी पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।
