Breaking Dehradun UK-7 header HEADLINES Latest news Political Trending Uttarakhand

स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने पर देहरादून में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम में हुए शामिल। Uttarakhand 24×7 Live news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे हो गए हैं। स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून पहुंचे। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छ भारत की पिछले एक दशक की स्वच्छता उपलब्धियों को लेकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की सराहना की। उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की अपील की। गांधी पार्क में उन्होंने सफाई अभियान में भी हिस्सेदारी की। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता ने एक बार फिर देश को स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट किया है। गांधी पार्क में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। उत्तराखंड में आज शहीद दिवस भी है और उत्तराखंड में वह हमेशा आते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने राजधानी देहरादून से पूरे देश के लिए स्वच्छता को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *