निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का मंत्री ने किया निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240919-WA0086

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून के गढ़ीकैंट क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन बनकर लगभग तैयार है और 15 जनवरी को इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बनने से 30 हजार की आबादी वाली क्षेत्रीय जनता को अपने तमाम निजी और सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि कैंट बोर्ड से इस विषय में बात करेंगे कि क्षेत्रीय लोगों से आयोजनों के लिए मिनिमम चार्ज लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed