विधायक का चढ़ा पारा दरोगाओं को लताड़ा । Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20240914_182955

उधम सिंह नगर जनपद के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हिला-हवाली की जिस पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, हिंदूवादी संगठन और पीड़ित परिवार सहित अपने समाज को के साथ ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाने में मौजूद दरोगाओं को अब तक कोई कार्यवाही ना करने पर जमकर खरी खोटी सुनाई।रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से लवजिहाद का मामला सामने आया है, जहां नाबालिक किशोरी को विशेष समुदाय का युवक बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया, थाना पुलिस से पीड़िता के परिवार द्वारा की गई शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सूचना मिलते ही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा अपने समर्थक और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे। थाने में तैनात दरोगाओं को विधायक ने खरी खोटी सुनाई उसके बाद मामले की विवेचना कर रहे दरोगा को मौके पर बुलाया गया, विधायक ने दरोगा गणेश पांडे को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा पुलिस के मुँह पर तमाचा है और शर्म की बात है कि एक विशेष समुदाय का युवक हिंदूधर्म की नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले जाता है और ट्रेन में उसके साथ वीडियो फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है लेकिन शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती उल्टा पुलिस के द्वारा पीड़िता के परिवार को ही धमकाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा एक तरफ मुख्यमंत्री लवजिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी और ट्रांजिट कैंप थाने के पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। इस संबंध में विधायक ने जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा से फोन पर बात करते हुए पूरी घटना से अवगत कराया, जिस पर एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed