देहरादून बढ़ते ट्रैफिक एवं पार्किंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी दिखे गंभीर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240914-WA0060

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज नगर निगम में बैठक हुई…नगर निगम में
हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने निगम के अधिकारियों से मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था का लेटेस्ट अपडेट लिया,बैठक में राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने और शहर में दिनों दिन बढ़ती पार्किंग की समस्या के समाधान पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल
ने बताया कि बैठक में मैकेनिक ऑटोमेटिक पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। उन्होने कहा कि शहर में जिस तरीके से ट्रैफिक बढ़ रहा है उसके लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग सही विकल्प है। उन्होने बताया कि मैकेनाइज्ड पार्किग के लिए शहर में कुछ जगह चिन्हित की गई है जिनका सर्वे भी हो चुका है इसके बाद एक पूरी प्रेजेंटेशन तैयार करके आम लोगों से भी राय ली जाएगी….इसके बाद शासन की अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed