गढ़वाली फिल्म असगार देहरादून में हुई रिलीज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240720_201238

उत्तराखंड के गढ़वाल की पारंपरिक पटकथा पर आधारित असगार फिल्म दर्शकों के लिए पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें फिल्म के सभी कलाकार, निर्माता और निर्देशक स्क्रीनिंग पर पहुंचे। आपको बता दें कि असगार फिल्म एक हॉरर आधारित फिल्म है और फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा। फिल्म में अभिनव चौहान लीड रोल में हैं, जबकि उनके अपोजिट मानवी पटेल को कास्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुज जोशी ने किया है, जो इसके लेखक भी हैं। वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज पर अभिनेता अभिनव चौहान ने कहा कि इस फिल्म को पूरी तरह से उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया है। सारी शूटिंग भी यहीं पर हुई है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म को आने वाले दिनों में भी लोगों का प्यार यूं ही मिलता रहेगा। वही इस फिल्म को लेकर इनफॉरमेशन डिपार्मेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर केएस चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा की ऐसी फिल्मों के बनने से लोगों को यहां के कल्चर और अन्य परंपराओं के बारे में जानकारी मिलेगी और यह फिल्में बॉलीवुड को भी टक्कर देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed