झुग्गियों में आग, लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240429-WA0159

5 मई को सेलाकुई क्षेत्र में 50 से 55 झोपड़ियो पर आग की घटना हुई थी। जिस पर पुलिस द्वारा जांच में पाया गया कि कुछ कार सवार व्यक्तियों द्वारा यह आग लगाई गई थी। इसके बाद से लगातार पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। बीते दिन पुलिस ने दो अभियुक्त राजेंद्र बिष्ट और रवि गोसाई को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झोपड़िया किसी प्राइवेट प्लॉट पर बनी हुई थी, जिसके मालिक ने झोपड़ी हटाने को लेकर सेटलमेंट के लिए आरोपियों को पैसे दिए थे। लेकिन आरोपियों ने पैसा हड़पने और झोपड़ियो को न देने के लालच के चलते झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed