पटाखे फैक्ट्री में लगी दूसरी बार आग जाने क्या है पूरा माजरा। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में आईएसबीटी के पास एक पटाखे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मी और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि मामला देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र का आईएसबीटी का है। जहां शॉर्ट सर्किट होने से एक पटाखे की फैक्ट्री में आग लग गई। यहां आग दूसरी बार लगी है इस फैक्ट्री में।वही गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया।वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
