सीबीएसई की 12वीं और 10वी के परीक्षा फल जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
सीबीएसई की 12वीं और 10वी के परीक्षा फल जारी कर दिए है । इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। प्रदेश के सभी स्कूलों में रिजल्ट संतोष जनक है । बच्चों में अपने परीक्षा के परिणाम के लिए उत्साह नज़र आ रहा है । इस दौरान देहरादून के स्कूलों में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंच कर अच्छे परीक्षा परिणाम की खुशी और मेहनत जाहिर की । वही परिजनों में अपने बच्चो के लिए गर्व नज़र आया । दून इंटरनेशन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ दिनेश बर्थवाल ने बताया परीक्षा कठिन होने के बावजूद रिजल्ट काफी संतोष जनक है हम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हैं।
