दुखद 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार तीन पर्यटकों की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news
मसूरी देहरादून मार्ग पर हाथी पांव के निकट हरियाणा के पर्यटकों की कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने मृतकों को गहरी खाई से निकलकर 108 की मदद से यूपी जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है
बताया जा रहा है कि देर रात हरियाणा के पर्यटक हाथी पांव से देहरादून की ओर जा रहे थे कि अचानक उनकी कर अनियंत्रित हो गई जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर गाड़ी के टायर के निशान देखे तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता लगा की गहरी खाई में एक कर गिरी है सूचना एसडीआरएफ और फायर सर्विस को दी गई इसके बाद कड़ी मशक्कत से मृतकों को मुख्य मार्ग तक लाया गया पुलिस मृतकों की पहचान जुटाने में लगी है
इस मौके पर एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर संगीता रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है कार बहुत गहरी खाई में गिरी थी जिससे रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
फायर सर्विस के इंस्पेक्टर धीरज तड़ियाल ने बताया कि फायर सर्विस को जब इसकी सूचना मिली तो सभी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों को बाहर निकाला गया
