स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि । Uttarakhand 24×7 Live news
देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 105 वीं जयंती पर उन्हें बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने नमन किया। घंटाघर स्थित स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का व्यक्तित्व महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्वों का मिश्रण था जहां गांधी की तरह सर्व धर्म समभाव व अनेकता में एकता के सिद्धांत के बहुगुणा जी प्रबल समर्थक थे वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तरह दृढ़ निश्चय व हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार करने को क्षमता बहुगुणा जी में थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. बहुगुणा को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा वह औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा हिम पुत्र स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ की पगडंडियों से उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहे।
