सुरक्षा की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं सुरक्षा व्यवस्था स्ट्रांग रूम का कांग्रेस के नेताओं ने लिया जायजा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240422-WA0169

उत्तराखंड में लोकसभा का मतदान संपन्न हो चुका है…प्रदेश में बीते 19 अप्रैल को हुए लोकसभा के मतदान
के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम का कांग्रेस नेताओं ने आज जायजा लिया। राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि सहित कॉंग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देहरादून की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोनिका से मतगणना से संबंधित जानकारी भी साझा करते हुए अपेक्षा की कि लोकतंत्र की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed