मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में रहा कम। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में पहले चरण में सभी पांचो लोकसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से शुक्रवार को मतदान समाप्त हो गया है। शाम 5:00 बजे तक के आंकड़े के तहत कुल मतदान पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कम रहा है। निर्वाचन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इस बार शाम 5:00 बजे तक कुल मतदान 53.56 प्रतिशत रहा है। हालांकि अभी फाइनल आंकड़ा निर्वाचन आयोग ने जारी नहीं किया है। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदान प्रतिशत कम होने के कई वजह हो सकते हैं, इस पर विश्लेषण किया जाएगा। सुबह के वक्त पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही थी, उससे ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि 2019 के मुकाबले 2024 में मत प्रतिशत बढ़ जाएगा। हालांकि इन कतारों में बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट देने के लिए पहुंची थी, लेकिन धीरे-धीरे वक्त के साथ धूप तेज होती गई उस वक्त मतदाताओं में थोड़ी कमी देखने को मिली। निर्वाचन आयोग हर 2 घंटे बाद वोट प्रतिशत से जुड़ी जानकारी लगातार दे रहा था। शाम के 5 बजे जब निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी कि अभी तक 53% ही मतदान हुआ है, जबकि 2019 में 5:00 बजे तक यह आंकड़ा 58% तक जा पहुंचा था। 2024 का कम मतदान निराशाजनक नजर आता है, हालांकि क्षेत्र के हिसाब से मुद्दे या प्रत्याशियों को लेकर के भी कुछ नाराजगी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में मतदान का बहिष्कार भी किया गया था। निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसमें अभी सर्विस वोट को नहीं जोड़ा गया है।
बाइट – विजय कुमार जोगदंडे, एसीईओ
शाम 5:00 बजे तक के आंकड़े
अल्मोड़ा – 44.43 प्रतिशत
टिहरी गढ़वाल – 51.01 प्रतिशत
हरिद्वार – 59.01 प्रतिशत
गढ़वाल – 48.79 प्रतिशत
नैनीताल – 59.36 प्रतिशत
2019 में कुल मतदान – 58.01 प्रतिशत
